Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

female-student-caugh...

री-नीट परीक्षा में मोबाइल से चीटिंग करते पकड़ी गई छात्रा

मेटल डिटेक्टर को चकमा देकर पहुंची परीक्षा हॉल, कोर्ट ने भेजा जेल

News Image

मोबाइल के साथ पकड़ी गई NEET अभ्यर्थी को ले जाते पुलिस

NEET UG 2026: री-नीट एग्जाम के दौरान मोबाइल से कथित चीटिंग करते पकड़ी गई छात्रा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट से बाहर निकलते समय छात्रा ने अपना चेहरा छिपा लिया। पुलिस के अनुसार, बिंदायका स्थित परीक्षा केंद्र पर छात्रा के पास मोबाइल मिला था। पूछताछ में उसने बताया कि वह परीक्षा के दौरान एआई की मदद से सवालों के जवाब तलाशने के लिए मोबाइल लेकर आई थी।

मेटल डिटेक्टर ने दो बार दिया अलर्ट 

खबरों की अविरल धारा

जांच में यह भी सामने आया कि प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर से दो बार अलर्ट मिला था। छात्रा ने इसे अंडरगारमेंट्स के हुक का कारण बताकर सुरक्षा कर्मियों को गुमराह कर दिया, जिसके बाद उसे अंदर जाने दिया गया। परीक्षा खत्म होने से कुछ समय पहले मोबाइल में प्रश्नपत्र की तस्वीरें भी मिलीं। हालांकि केंद्र पर लगे जैमर के कारण कोई जानकारी बाहर भेजी नहीं जा सकी। अब मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस केंद्र अधीक्षक और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। यदि जांच में परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो छात्रा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। छात्रा प्रेम नगर गुर्जर की थड़ी की रहने वाली है। यदि छात्रा पर दोष सिद्ध होता हैं तो पांच साल की सजा और 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लग सकता हैं। 

यह भी पढ़ें

नीट री-एग्जाम कराने में आज सरकार की भी बड़ी परीक्षा

×