Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

female-blackmailer-a...

500 रुपए के स्टॉम्प पर हनी संग मनी की डील, पुलिस ने बिगाड़ दिया खेल

जयपुर में थाना मुरलीपुरा पुलिस ने अश्लील विडियों बनाकर ब्लेकमेल कर रूपए ऐठने वाली हसीना और मास्टरमाइंड गिरफ्तार

News Image

पुलिस गिरफ्त में आई लड़की और हनीट्रैप का मास्टर माइंड

जयपुर।

मुरलीपुरा थाना पुलिस ने हनीट्रैप में फांसकर एक कारोबारी काे ब्लैकमेल कर रही लड़की और मास्टर माइंड को अरेस्ट कर लिया। जिसे ब्लैकमेल कर रहे थे, उससे 500 रुपए के स्टांप पर रूपयों के लेनदेन, पुलिस केस वापस लेने समेत अन्य शर्तें 500 रुपए के स्टांप पर लिखवाकर साइन करा लिए थे, तभी पुलिस ने पकड़कर साक्ष्य के तौर पर स्टांप भी बरामद कर लिया।

मुरलीपुरा थाना इंचार्ज वीरेंद्र कुरील ने बताया कि अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाली एक महिला ब्लैकमेलर सहित 2 शातिर को पकड़ लिया। मास्टरमाइंड ने निवेश के नाम पर व्यापारी से लाखों रूपये लिए, फिर होटल मे बुलाकरअश्लील विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में लड़की और रुपयों की डिमांड करने वालों को अरेस्ट कर लिया है। परिवादी को हिसाब करने के बहाने मुरलीपुरा स्थित एक होटल में बुलाकर बेहोशी की हालत मेंअश्लील वीडियो बनाया था। होटल मे बनाये वीडियो / फोटो को परिवादी के मोबाइल पर भेजकर बार-बार ब्लैकमेल करने का षड़यंत्र बनाया। फोटो-वीडियो डिलीट कर रुपए लेने के लिए 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर की लिखा-पढी की थी।पैसे लेकर लिखा-पढी करते समय पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।मुल्जिमान से उद्यापन की राशि के 1 लाख रूपये नकद व अश्लील फोटो-वीडियो डिलीट करने संबंधी लिखत-पढत का 500 रूपये का स्टाम्प बरामद किया। इस मामले में 59 वर्षीय फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुनील लालवानी उर्फ सनी ने षडयन्त्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से लड़की के साथ मिलकर निवेश में मुनाफे का झांसा देकर रकम ली थी। रकम हड़प गया, वापस मांगने पर हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रच डाली, ताकि रकम लौटानी ही नहीं पड़े। सुनील लालवानी उर्फ सनी ने एक लड़की के सा मिलकर ब्लैकमेल करने के इरादे से फरियादी को होटल जयपुर इन में बुलाया और बिना कपड़ों के फोटो खींच ली। फोटो को लड़की की फोटो के साथ मिलाकर एडिट कर ब्लैकमेल करने के इरादे से वाट्सअपर पर भेजी और डिलीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले में हनीट्रैप गिरोह काे ब्लैकमेल करते रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने काफी इंतजार किया और आखिरकर गिरोह को पकड़ लिया। पकड़ी गई लड़की नीमराणा की है, जयपुर में फ्लैट लेकर रहती है। मास्टरमाइंड सुनील लालवानी उर्फ सन्नी दाधीच नगर, मुरलीपुरा जयपुर का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें

हसीना के चक्कर में देश से गद्दारी, जासूस गिरफ्तार

×