Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

father-dies-of-heart...

पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने तालाब में कूदकर दी जान

बीकानेर के बज्जू में पिता, पुत्री के निधन से परिवार में मचा कोहराम

News Image

पिता का शव घर पहुंचा तो बेटी ने तालाब में लगाई छलांग

बीकानेर। बज्जू क्षेत्र में हार्ट अटैक से पिता की मौत के कुछ ही घंटों बाद उनकी 22 वर्षीय बेटी का भी निधन हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बज्जू कस्बे में निर्माणाधीन मकान पर रुके पतराम गोदारा मंगलवार सुबह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।पिता के निधन की खबर से परिवार गहरे सदमे में आ गया। पिता की मौत का सदमा बेटी ऋतु गोदारा बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने घर के पास खेत के तालाब में छलांग लगा दी। यह देख परिजन और ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े। लोगों ने ऋतु को बाहर निकालकर तुरंत बज्जू के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऋतु स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में पिता-पुत्री का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×