Tuesday, 15 September 2026

Home / State /

election-results-of-...

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के परिणाम आज

38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

News Image

राजस्थान के 309 निकायों में चुनाव

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के 10 हजार 167 वार्डों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे। इन नतीजों के साथ 38 हजार 889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। सभी निकायों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक ज्यादातर नतीजे सामने आने की उम्मीद है।

इन चुनावों में दो चरणों में मतदान कराया गया था। पहले चरण में 9 सितंबर को 162 शहरी निकायों में 76.41 फीसदी मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 निकायों में 71.69 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। दोनों चरणों को मिलाकर प्रदेश में कुल 74.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

खबरों की अविरल धारा

चुनावी नतीजों के बाद अब नगर निकायों में मेयर, सभापति और चेयरमैन बनाने को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी।

यह भी पढ़ें
×