Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

elderly-woman-jumps-...

14वीं मंजिल से कूद गई बुजुर्ग महिला, दर्दनाक मौत

बेटी-दामाद के फ्लैट में अकेली थी, बाहर से लगा था ताला

News Image

हाईराइज बिल्डिंग से कूद कर जान देने का मामला

जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है। लोग इस घटना से हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 82 साल की बुजुर्ग महिला ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड किया हैं। घटना के समय वह फ्लैट में अकेली थी। बेटी दामाद कहीं बाहर गए हुए थे, वे बुजुर्ग महिला की सुरक्षा के लिहाज से फ्लैट को बाहर से ताला लगाकर गए थे।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 82 वर्षीय लक्ष्मी जैन के रूप में हुई है। वह हरमाड़ा स्थित सनसिटी के जयविलास अपार्टमेंट में अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं। उनकी बेटी और दामाद किसी जरूरी काम से अजमेर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उन्हें देखने में भी परेशानी होती थी। इसी कारण परिजन उन्हें घर पर सुरक्षित छोड़कर गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

खबरों की अविरल धारा

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की परिस्थितियों की गहनता से पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें
×