doctor-assaulted-in-...
महिला संविदाकर्मी की सैलरी को लेकर विवाद, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
वकील ने डॉक्टर को मारे थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जालोर के भीनमाल स्थित सरकारी अस्पताल में मंगलवार सुबह महिला संविदाकर्मी की सैलरी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक वकील ने डॉक्टर नेमीचंद संघवी के साथ मारपीट की। घटना सुबह करीब 10 बजे की है और अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। बताया गया कि आरोपी ने डॉक्टर को कई थप्पड़ मारे, कॉलर पकड़कर धक्का दिया और नेम प्लेट से सिर पर वार किया। घटना के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की भीनमाल इकाई के अध्यक्ष डॉ. हिम्मत शर्मा और सचिव डॉ. बाबूलाल चौधरी समेत अन्य डॉक्टर थाने पहुंचे।
मारपीट के विरोध में डॉक्टरों ने उप जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया। भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि डॉक्टर से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।