मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

कृष्ण को 'टेढ़ा' बताने वाले बयान पर धीरे...

कृष्ण को 'टेढ़ा' बताने वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- राम और कृष्ण एक ही हैं

मथुरा के संतों की नाराजगी के बाद दी सफाई

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण की एक्टिंग करते हुए टिप्पणी की

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण की एक्टिंग करते हुए टिप्पणी की

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को 'टेढ़ा' बताने वाली टिप्पणी पर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण एक ही हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है। उनके बयान का मकसद किसी तरह का भेदभाव या बंटवारा करना नहीं था। यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं।

दरअसल, 29 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में रामकथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण की तुलना करते हुए कहा था कि राम सीधे हैं, जबकि कृष्ण तीन जगह से टेढ़े हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण की मुद्रा और नाम को लेकर भी टिप्पणी की थी।

मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

खबरों की अविरल धारा

उनके बयान पर मथुरा के संतों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। दिनेश फलाहारी महाराज ने माफी की मांग की थी। वहीं, साध्वी इंदुलेखा और पंडित राजेश पाठक ने भी नाराजगी जताते हुए कहा था कि ब्रजवासी ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए माफी मांगी।

यह भी पढ़ें