मुख्य सामग्री पर जाएं

Tuesday, 3 November 2026

Home / आस्था /

गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस...

गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी की बेटे मानस ने दी मुखाग्नि

77 साल की उम्र में साइलेंट अटैक से जयपुर के आराध्य गोविंद देव जी के महंत का निधन

महंत अंजन कुमार गोस्वामी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मंदिरों के महंत और श्रद्धालु

महंत अंजन कुमार गोस्वामी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मंदिरों के महंत और श्रद्धालु

जयपुर के प्रसिद्ध गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी की अंतिम यात्रा सुभाष चौक क्षेत्र में पानों के दरीबे स्थित उनकी हवेली से निकाली गई। यात्रा में जयपुर के प्रमुख मंदिरों के महंत और गोविंददेवजी मंदिर से जुड़े श्रद्धालु एवं सेवक शामिल हुए। शाम को जलमहल के सामने स्थित समाज बाड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे मानस गोस्वामी ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

महंत अंजन कुमार गोस्वामी गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय की परंपरा से जुड़े थे। वे गोविंददेवजी मंदिर के महंत होने के साथ मंदिर के एकमात्र सेवाधिकारी और ट्रस्टी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके निधन से मंदिर से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है।

खबरों की अविरल धारा