मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

6 दिन तक मनेगा दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा की...

6 दिन तक मनेगा दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा की तारीख पर पंचांगों में मतभेद

गोवर्धन पूजा 9 और 10 नवंबर को

तिथियों के क्रम के चलते दीपावली का उत्सव छह दिनों तक

तिथियों के क्रम के चलते दीपावली का उत्सव छह दिनों तक

दीपावली का उल्लास 6 नवंबर से धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगा। 7 नवंबर को रूप चौदस और 8 नवंबर को मां लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की पूजा के साथ दीपावली मनाई जाएगी। हालांकि, इस बार गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर ज्योतिषाचार्यों और पंचांगों में अलग-अलग मत सामने आए हैं।

सम्राट पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को होगी। वहीं, सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग में 9 नवंबर को ही गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का भोग लगाने का उल्लेख है। इसी दिन सोमवती अमावस्या भी रहेगी।

खबरों की अविरल धारा

इसके बाद 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के अनुसार, तिथियों के क्रम में बदलाव के कारण इस बार दीपोत्सव छह दिन तक चलेगा। इस दौरान पूजा, दीपदान और खरीदारी के लिए अलग-अलग मुहूर्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें