मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

राजस्थान CET की दोनों परीक्षाओं की तारीख...

राजस्थान CET की दोनों परीक्षाओं की तारीख बदली, 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों पर असर

निकाय-पंचायत चुनावों के चलते RSSB ने बदला परीक्षा कार्यक्रम

राजस्थान CET की दोनों परीक्षाओं की तारीख बदली

राजस्थान CET की दोनों परीक्षाओं की तारीख बदली

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) के सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल की प्रस्तावित तारीखों में बदलाव किया है। दोनों परीक्षाओं के लिए 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनावों में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। वहीं, CET जैसी बड़ी परीक्षा के आयोजन के लिए भी पर्याप्त मानव संसाधन की जरूरत होती है। इसी वजह से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

पहले सीनियर सेकेंडरी CET 23 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच प्रस्तावित थी। अब यह परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगी। इसमें करीब 24 लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

वहीं, ग्रेजुएशन लेवल CET पहले 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच होनी थी। अब इसे जनवरी 2027 के दूसरे से तीसरे सप्ताह में आयोजित कराने का फैसला किया गया है। इस परीक्षा के लिए करीब 17 लाख आवेदन आए हैं।

खबरों की अविरल धारा

नई तारीखों से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। अब उन्हें सिलेबस दोहराने, मॉक टेस्ट और कमजोर विषयों पर काम करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें