cockroach-janata-par...
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
CJI की टिप्पणी का विरोध
सोशल मीडिया पर बनी नई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) तेजी से चर्चा में है। सिर्फ 6 दिन में पार्टी के इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोवर्स हो गए। गुरुवार की दोपहर तक ये फॉलोवर्स 1.34 करोड़ हो गए। जो कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों से भी ज्यादा हैं। वहीं, पार्टी का X अकाउंट करीब 1.93 लाख फॉलोअर्स के बाद भारत में ब्लॉक कर दिया गया।
कॉकरोच की ड्रेस पहनकर यमुना की सफाई
इतना ही नहीं दिल्ली में कुछ समर्थक कॉकरोच की ड्रेस पहनकर यमुना किनारे सफाई अभियान चलाते भी नजर आए।
यह पार्टी CJI सूर्यकांत की उस टिप्पणी के विरोध में बनाई गई, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से की थी। इसके बाद अभिजीत दीपके ने CJP नाम से ऑनलाइन आंदोलन शुरू किया।
पार्टी का नारा
‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’
युवाओं के बीच यह पार्टी बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती में देरी जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा में है।
CJP ने सोशल मीडिया पर अपना मैनिफेस्टो भी जारी किया है, जिसमें महिलाओं को 50% आरक्षण, दलबदल पर सख्त कार्रवाई और स्वतंत्र मीडिया को बढ़ावा देने जैसे वादे किए गए हैं।