मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / आस्था /

छठ महापर्व की नहाय-खाय के साथ शुरुआत

छठ महापर्व की नहाय-खाय के साथ शुरुआत

व्रतियों ने लिया सात्विक भोजन का संकल्प

चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू

चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू

धौलपुर में लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व के पहले दिन व्रती महिलाओं ने स्नान कर घरों की साफ-सफाई की और सात्विक भोजन ग्रहण किया। घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज के साथ भक्तिमय माहौल नजर आया।

छठ पर्व पर व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया से समस्त चराचर जगत पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। सूर्य उपासना के जरिए प्रकृति और जीवन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना इस पर्व की विशेष परंपरा है।

नहाय-खाय के दिन व्रती नदी, तालाब या अन्य जलाशयों में स्नान कर पूजा की तैयारियां करती हैं। इसके बाद लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का पारंपरिक भोजन ग्रहण किया जाता है।

खबरों की अविरल धारा

नहाय-खाय के साथ ही व्रतियों का कठिन नियम-संयम शुरू हो गया है। अगले चरण में खरना होगा। इसके बाद अस्ताचलगामी सूर्य और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें