जयपुर में सजेगी 'बिस्मिल की महफिल', सूफी संगीत और शायरी से सराबोर होगी शाम
14 नवंबर को सीतापुरा के जी स्टूडियो में होगा लाइव शो
सूफी सिंगर बिस्मिल
जयपुर में संगीत प्रेमियों को सूफी सुरों और शायरी से सजी एक खास शाम का आनंद लेने का मौका मिलेगा। सूफी सिंगर बिस्मिल का लाइव म्यूजिक शो 'बिस्मिल की महफिल' 14 नवंबर को सीतापुरा स्थित जी स्टूडियो में आयोजित होगा। जी लाइव के सुपरमून की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में सूफी संगीत, शायरी और लाइव परफॉर्मेंस का संगम देखने को मिलेगा।
बिस्मिल की गायकी की खासियत पारंपरिक सूफी संगीत को नए दौर के म्यूजिक के साथ पेश करना है। उनकी प्रस्तुति में दिल को छूने वाले सूफी गीतों के साथ शायरी और जोश से भरपूर संगीत भी सुनने को मिलेगा। ओपन स्पेस में आयोजित इस शो में दर्शक संगीत और शायरी के बीच यादगार शाम बिता सकेंगे। जयपुर का यह कार्यक्रम बिस्मिल के देशभर में चल रहे म्यूजिक टूर का हिस्सा है। इसके बाद 28 नवंबर को हैदराबाद, 24 दिसंबर को इंदौर और 16 जनवरी 2027 को अहमदाबाद में भी उनके शो आयोजित होंगे।
