मुख्य सामग्री पर जाएं

Thursday, 26 November 2026

Home / सिटी /

जयपुर को मिला ‘स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सि...

जयपुर को मिला ‘स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी’ अवॉर्ड

18 अप्रैल को 6 हजार टन कचरा उठाकर बनाया था रिकॉर्ड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया ‘स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी’ अवॉर्ड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया ‘स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी’ अवॉर्ड

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को ‘स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी’ अवॉर्ड मिला है। बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर मेयर सुनील कोठारी और नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने यह सम्मान प्राप्त किया। कचरा संग्रहण और वाटर मैनेजमेंट सहित कई कामों के लिए जयपुर को यह पुरस्कार मिला। हालांकि, राजस्थान का कोई भी शहर किसी कैटेगरी में देश के टॉप-3 में जगह नहीं बना सका। 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के तीन सबसे स्वच्छ शहरों में भी जयपुर शामिल नहीं है। पिछली बार जयपुर इस श्रेणी में टॉप-20 में था।

गौरतलब है कि 18 अप्रैल 2026 को जयपुर नगर निगम ने ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ के तहत एक दिन में 6 हजार टन कचरा उठाया था। 150 वार्डों में चले इस अभियान में 9 हजार से अधिक कर्मचारी और करीब 1500 वाहन जुटे थे।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें