assistant-manager-of...
राजस्थान एसीबी की स्पेशल यूनिट ने अजमेर के भिनाय पंचायत समिति की धाताेल में किया रेड हैंडेड ट्रैप
एसीबी की गिरफ्त में रिश्वतखोर सहायक व्यवस्थापक परमेश्वर कुमार प्रजापत
राजस्थान एसीबी ने परमेश्वर कुमार प्रजापत, सहायक व्यवस्थापक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड धातोल, पंचायत समिति भिनाय, जिला अजमेर को 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी (एसयू) अजमेर को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि परिवादी से उसकी पत्नि एवं स्वयं की पुश्तैनी कृषि भूमि की रबी की फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2024-25 की राशि का मुआवजा पास करने की एवज मे दिनांक 23.12.25 को 30,000 रूपये की रिश्वत राशि लेना तय कर 3 जनवरी को 30,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है।
जिस पर एसीबी, अजमेर रेंज, अजमेर के पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरवीजन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना भाटी, नरेन्द्र सिंह, निरीक्षक पुलिस, अजमेर द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए परमेश्वर कुमार प्रजापत सहायक व्यवस्थापक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड धातोल पंचायत समिति भिनाय, जिला अजमेर को 30,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।