as-soon-as-the-court...
जोधपुर जेल में किया सरेंडर
उम्रकैद की सजा बरकरार
राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आसाराम ने आखिरकार जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। गुरुवार को जैसे ही वह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचा, समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाड़ी में बैठे-बैठे उसने हाथ उठाकर समर्थकों को आशीर्वाद भी दिया।
एयरपोर्ट से आसाराम सीधे पाल गांव स्थित अपने आश्रम पहुंचा। वहां कुछ देर रुकने के बाद मेडिकल जांच के लिए एम्स गया। जांच पूरी होने के बाद वह सेंट्रल जेल पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
दरअसल, एक दिन पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप मामले में उसकी उम्रकैद की सजा बरकरार रखते हुए अंतरिम जमानत रद्द कर दी थी। कोर्ट ने तुरंत गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए थे। फैसले के बाद आसाराम बुधवार रात हरिद्वार से दिल्ली रवाना हो गया था और अगले ही दिन जोधपुर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें