an-innova-car-plunge...
देवप्रयाग में इनोवा 200 फीट ऊंचाई से अलकनंदा में गिरी, डॉक्टर समेत चार के शव मिले, एक बालक रेस्क्यू, बाकी की तलाश
पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप एक इनोवा कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले डॉक्टर के परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। वे उत्तराखंड चार धाम यात्रा से लौट रहे थे। पुलिस थाना थाना देवप्रयाग पुलिस, राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ की टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी एवं ढालवाला इकाइयों से अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें भी मौके पर भेजी गईं। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान 2 पुरुष एवं 1 महिला व एक बालिका का शव बरामद किया गया है। हादसे का शिकार हुए लोगों में जैसलमेर के दरियानाथ बावड़ी निवासी डॉ. दिनेश कुमार माली उनकी मां कमला और भांजी जान्हवी व ड्राइवर अखिलेश की मौत हो गई। बकि लगभग 15 वर्षीय 1 बालक आयुष्मान को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भेजा गया है। जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया गया। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अन्य यात्रियों की तलाश हेतु युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है। टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि दुर्घटना से संबंधित किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही साझा करें।
टिहरी पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी पार्किंग प्रबंधन, दुर्घटना रोकथाम तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहें।
एसएसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश