an-inmate-in-an-open...
परिवार बोला- पुरानी रंजिश में मारा गय, पत्नी ने कहा,पति की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे कुछ लोग
मृतक कैदी गंगासहाय कुमावत
जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में खुली जेल के कैदी गंगासहाय कुमावत की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद परिवार में डर का माहौल है। उनकी पत्नी रोशन कुमावत ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि अब उन्हें बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। रोशन के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले गंगासहाय की तबीयत खराब थी। वह खाना और दवाइयां लेकर खुली जेल पहुंचीं और रात वहीं रुकीं। बुधवार सुबह दोनों बाइक से धाभास स्थित घर आए। शाम को गंगासहाय जेल लौट रहे थे। पत्नी ने उन्हें सावधानी से जाने और पहुंचकर फोन करने को कहा था।
कुछ देर बाद उनके घायल होने की सूचना मिली। मौके पर सड़क पर खून, टिफिन और खाना बिखरा मिला, जबकि बाइक और हेलमेट सुरक्षित थे।
परिवार के अनुसार, करीब आठ साल पहले गंगासहाय हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए गए थे। अच्छे आचरण के चलते उन्हें खुली जेल भेजा गया था। पत्नी का आरोप है कि पुराने विवाद से जुड़े लोग उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जल्द मामले का खुलासा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें