मुख्य सामग्री पर जाएं

Monday, 2 November 2026

Home / क्राइम /

महिला के पैर पर गोली मारने वाले पुलिस से...

महिला के पैर पर गोली मारने वाले पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में हो गए 'लंगड़े'

जयपुर के जामड़ोली थाना इलाके में ज्वैलर को लूटने और बीच बचाव करने आई स्थानीय महिला पर फायरिंग की वारदात का 48 घंटे में खुलासा

जयपुर पुलिस की गिरफ्त में आए लूट एवं फायरिंग के आरोपी

जयपुर पुलिस की गिरफ्त में आए लूट एवं फायरिंग के आरोपी

जयपुर के जामडोली थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स व्यापारी और उसके भाई पर हमला कर पिस्टल से फायरिंग करने तथा चांदी के आभूषण और नकदी लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को दबोच लिया। जयपुर पूर्व जिला स्पेशल टीम, जामडोली थाना पुलिस और आदर्श नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में दो आरोपी अपनी टांग तुड़वा बैठे। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:15 बजे की है। जामडोली निवासी ज्वैलर्स व्यापारी सोनू कुमार स्वर्णकार अपने भाई के साथ दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे। दुकान से करीब 100 मीटर दूर दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने लोहे के पाइप से दोनों भाइयों पर हमला किया और पिस्टल से फायरिंग करते हुए चांदी के आभूषण तथा नकदी लूट ली थी।

महिला घर से बाहर निकली तो उस पर कर दी थी फायरिंग

इस दौरान ज्वैलर के चिल्लाने पर पास के एक मकान से महिला बाहर निकली और बचाव के लिए मौके पर पहुंची। महिला ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों से भिड़ गई, बदमाशों ने महिला पर गोली चला दी। गोली महिला के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित की रिपोर्ट पर 29 अक्टूबर को जामडोली थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले

खबरों की अविरल धारा

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन और सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर जितेंद्र सिंह के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम, जामडोली और आदर्श नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई और पीड़ित के आने-जाने के रास्ते का रूट चार्ट तैयार किया गया। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले संदिग्धों से पूछताछ और निगरानी के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में आरोपी रहे हैं शामिल

पुलिस ने 31 अक्टूबर को मनीष कश्यप (20) और गुमान सिंह (24) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। गुमान सिंह के खिलाफ चोरी, लूट सहित अन्य धाराओं में पूर्व के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब लूटे गए आभूषण, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। एक अन्य आरोपी टिकेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शेष की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें

जयपुर पुलिस कमिश्नर अचानक चैक करने पहुंच गए चार थाने