acb-trap-jhunjhnu
पीएम आवास याेजना के भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत
एसीबी की गिरफ्त में आया नगर पालिका का काम देख रही ठेका कंपनी का कर्मचारी
सूरजगढ झुंझुनूं ।
एसीबी चौकी झुंझुनूं ने गुरुवार सुबह दीपक टेलर, शहर स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ, कम्पनी के मार्फत नगर पालिका सूरजगढ को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुये पकड लिया।
एसीबी चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत मिली थी कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत 2.50 लाख रुपये स्वीकृत हुएथे। जिसमें परिवादी को एक लाख रुपये का भुगतान हो चुका है तथा शेष एक लाख पचास हजार रुपये के भुगतान की एवज में दीपक टेलर 40,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत की डिमांड के सत्यापन के समय दीपक टेलर ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की तथा शेष भुगतान स्वीकृत करवाने की एवज में बाद में बताने की कही है एवं पूर्व में भुगतान करवाई गई किस्त की एवज में 10,000 रुपये की मांग की गई। गुरुवार को दीपक टेलर, शहर स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ, कम्पनी के मार्फत नगर पालिका सूरजगढ ने रिश्वत की राशि लेकर पेंट की जेब में रख ली थी, एसीबी ने उसे ट्रैप करते हुए 10,000 रुपए बरामद कर लिए।
यह भी पढ़ेंसरपंची का कार्यकाल खत्म तो प्रशासक बनकर भी रिश्वत का खेल बदस्तूर