Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

acb-takes-action-in-...

भीलवाड़ा के डॉक्टरों ने ली 11 लाख की रिश्वत

भीलवाड़ा में केशव पोरवाल हॉस्पिटल का मेडिकल ऑफिसर डॉ.पंकज छीपा गिरफ्तार, दूसरे डॉक्टर की तलाश

News Image

भीलवाड़ा में एक डॉक्टर को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया

जयपुर। भीलवाड़ा में एसीबी ने दो डॉक्टरों के रिश्वत के बड़े खेल का खुलासा किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-द्वितीय ने आरोपी डॉ. पंकज छीपा मेडीकल ऑफिसर, केशव पोरवाल हॉस्पिटल भीलवाड़ा को 11 लाख रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के अस्पताल सिद्धी विनायक हॉस्पीटल भीलवाड़ा के मुख्यमन्त्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बिलों को नोटिस नहीं देने व अनियमितता सैटल करने व बिल पास करने की एवज में रिश्वत राशि की मांग कर आरोपी द्वारा परेशान किया जा रहा था।आरोपी डॉ.पंकज छीपा के पास भेजकर नियमानुसार रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी द्वारा 9.50 लाख रूपये डॉ. कुलदीप (सीनियर डॉक्टर) के लिये एवं 1.50 लाख रूपये स्वंय के लिए रिश्वत की मांग की गई। 

जिस पर एसीबी अजमेर रेंज के पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरवीजन में एसीबी भीलवाडा-द्वितीय के नेतृत्व में नरपत सिंह चारण, पुलिस निरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-द्वितीय ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉ. पंकज छीपा हाल मेडीकल आफिसर, केशव पोरवाल हॉस्पीटल भीलवाड़ा को मांग के अनुसरण में 2 लाख भारतीय चलन मुद्रा के असल नोट एवं 9 लाख के डमी नोट की रिश्वत राशि (कुल 11 लाख रुपए) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्जकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें

रिश्वतखोरी की हद ! खाना तक रिश्वत में खाता था डॉक्टर

×