acb-rajasthan-search...
एसीबी राजस्थान की कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति मामले में फलौदी जिले की बाप पंचायत समिति के उदट ग्राम पंचायत का कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर सर्च
इतने नोट मिले कि गिनने को मशीन मंगानी पड़ी
राजस्थान में पंचायतीराज विभाग का एक अदना सा कर्मचारी भ्रष्टाचार करने में सबका बाप निकला। फलौदी जिले की छोटी सी ग्राम पंचायत में पोस्टेड कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छीपा) के बीकानेर स्थित पांच ठिकानों पर शुक्रवार सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सर्च कार्रवाई की। इस दाैरान उसके घर से कार्टून में भरे नोटों के बंडल मिले। एक किलो साेना और 2 किलो चांदी भी मिली। नोट गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। काउंटिंग की गई तो 75 लाख कैश निकला। इस अदने से कर्मचारी के पास कई प्लॉट, बीकानेर में आलीशान मकान और 17 हेक्टेयर जमीन का भी पता चला। कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार ग्राम पंचायत कानासर पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी हाल पदस्थापित ग्राम पंचायत उदट पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी के खिलाफ एसीबी ने आय से अधिक सम्पति अर्जित का मामला दर्ज किया है।
ए.सी.बी. मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर विभिन्न टीमों ने शुक्रवार सुबह शुभकरण परिहार के ठिकानों बीकानेर शहर में 3 जगह, जयनारायण व्यॉस कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड बीकानेर और बागीनाडा छीपों का मोहल्ला गंगाशहर बीकानेर के अलावा आरोपी के गांव पुनरासर व आरोपी के पदस्थापन ग्राम पंचायत कानासर, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी कार्यालय में सर्च की गई।
करोड़ों की अवैध सम्पतियां अर्जित करने की शिकायत
एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय जयपुर पर गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई कि शुभकरण परिहार (छीपा) कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत कानासर हाल उदट पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी पद पर रहते हुए अपने वैध पारिश्रमिक से इतर भ्रष्ट तरीकों से भारी मात्रा में अवैध सम्पति अर्जित की है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रूपये है।
वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक अवैध परिसम्पतियां
गोपनीय शिकायत का एसीबी एसयू बीकानेर के द्वारा गोपनीय रूप से सत्यापन किया गया तो आरोपी के द्वारा अपनी वैध आय का 938 प्रतिशत अधिक अवैध परिसम्पतियां अर्जित करने के तथ्य मिलने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया। इसी क्रम में भूवन भुषण यादव, उपमहानिरीक्षक ए सी बी रेंज बीकानेर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एसीबी चौकी बीकानेर व एसीबी चौकी एसयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारण्ट प्राप्त किये जाकर ब्यूरो की विभिन्न टीमों द्वारा अल सुबह आरोपी के 5 ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई।
सर्च में मिले खजाने की सूची पढ़ लीजिए
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में मौके पर विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्यवाही जारी है, मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
यह भी पढ़ेंसरपंची का कार्यकाल खत्म तो प्रशासक बनकर भी रिश्वत का खेल बदस्तूर