a-major-gift-for-bab...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे सीकर रेलवे स्टेशन
खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि खाटूश्यामजी क्षेत्र में प्रस्तावित सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। बीकानेर से सीकर पहुंचे रेल मंत्री ने कहा कि बाबा श्याम के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से यहां पहुंचते हैं। ऐसे में बेहतर रेल कनेक्टिविटी समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्थल का दौरा करेंगे और परियोजना को जल्द गति देंगे।
पिट लाइन की घोषणा
रेल मंत्री ने सीकर रेलवे स्टेशन पर नई पिट लाइन बनाने की भी घोषणा की। इसके बनने से ट्रेनों की तकनीकी जांच, मरम्मत और सफाई जैसे काम स्थानीय स्तर पर हो सकेंगे। इससे भविष्य में सीकर से अधिक ट्रेनों का संचालन भी संभव होगा।अलावा शेखावाटी क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर पर भी काम शुरू करने की बात कही गई। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी और क्षेत्र में पर्यटन व रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें