मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / आस्था /

राजस्थान में सबसे पहले धौलपुर में दिखेगा...

राजस्थान में सबसे पहले धौलपुर में दिखेगा करवा चौथ का चांद, जयपुर में रात 8:23 बजे चंद्रोदय

इस बार लक्ष्मीनारायण, शुक्रादित्य और बुधादित्य योग

करवा चौथ का पर्व

करवा चौथ का पर्व

सुहाग, प्रेम और अटूट विश्वास का पर्व करवा चौथ गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ दिनभर निर्जल-निराहार रहकर व्रत रखेंगी। शाम को विधि-विधान से पूजा करने के बाद महिलाएं चांद के दर्शन करेंगी और अर्घ्य अर्पित कर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलेंगी।

प्रदेश में सबसे पहले धौलपुर में रात 8:14 बजे चांद दिखाई देने की संभावना है, जबकि सबसे आखिर में बाड़मेर में रात 8:44 बजे चंद्रमा के दर्शन होंगे। राजधानी जयपुर में रात 8:23 बजे चंद्रोदय होने की संभावना है।

कई शुभ योगों का संयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर लक्ष्मीनारायण राज योग, शुक्रादित्य योग और बुधादित्य योग बन रहे हैं। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। वहीं, तुला राशि में सूर्य, शुक्र और बुध की युति से त्रिग्रह योग भी बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन योगों को पूजा-पाठ और दांपत्य जीवन के लिए शुभ माना जाता है।

चतुर्थी तिथि की शुरुआत 28 अक्टूबर की रात 1:07 बजे से होगी। इस हिसाब से सूर्योदय के समय उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत गुरुवार को रखा जाएगा। 

खबरों की अविरल धारा

पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं करवा माता की पूजा कर सकती हैं और व्रत कथा सुन सकती हैं।


यह भी पढ़ें