मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / आस्था /

इस बार रावण के साथ कॉकरोच का पुतला भी जल...

इस बार रावण के साथ कॉकरोच का पुतला भी जलाया

देहरादून में सबसे ऊंचा रावण जलाया गया, अमित शाह ने लुधियाना में किया रावण दहन

सबसे ऊंचा 181 फीट का रावण

सबसे ऊंचा 181 फीट का रावण

देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के अलग अलग शहरों में रावण दहन के आयोजन हुए। दिल्ली में इस बार रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 181 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया।

पंजाब के लुधियाना स्थित दरेसी ग्राउंड में 121 फीट ऊंचे रावण का शाम 5:45 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दहन किया। वहां इस बार नशा मुक्ति की थीम पर नशे का रावण जलाया गया।

वहीं, इंदौर में 111 फीट, कोटा और भोपाल में 105-105 फीट तथा रायपुर और उज्जैन में 101-101 फीट ऊंचे रावण के पुतलों का दहन हुआ।

खबरों की अविरल धारा

रावण दहन की परंपरा 200 साल से अधिक पुरानी मानी जाती है। मान्यता है कि 17वीं शताब्दी में तुलसीदास के शिष्य मेघा भगत ने वाराणसी में रामलीला शुरू की थी। इसका ऐतिहासिक प्रमाण 1834 में ब्रिटिश कलाकार जेम्स प्रिन्सेप के बनाए चित्र में मिलता है, जो लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में मौजूद है।

यह भी पढ़ें