मुख्य सामग्री पर जाएं

Monday, 2 November 2026

Home / आस्था /

जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन...

जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी नहीं रहे

गोविंद देवजी मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर, श्रद्धालुओं में शोक की लहर

महंत अंजन कुमार गोस्वामी

महंत अंजन कुमार गोस्वामी

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित प्रसिद्ध श्री गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी का निधन हो गई। उनके निधन की खबर से धार्मिक जगत में शोक की लहर है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रमुख मंदिरों में शामिल गोविंद देवजी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। महंत अंजन कुमार गोस्वामी के निधन की खबर से मंदिर से जुड़े भक्तों और धर्मावलंबियों में शोक का माहौल है। जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। जन्माष्टमी सहित विभिन्न धार्मिक पर्वों पर यहां विशेष आयोजन होते हैं। मंदिर की परंपराओं, पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों में महंत की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। महंत अंजन कुमार गोस्वामी का निधन मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन की खबर के बाद भक्तों और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की भावना है। श्रद्धालु उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महंत अंजन कुमार गोस्वामी को साइलेंट हार्ट अटैक आया था। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।महंत अंजन कुमार गोस्वामी गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय से जुड़े थे। उन्होंने मंदिर की धार्मिक परंपराओं, पूजा-अर्चना और विभिन्न उत्सवों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन्माष्टमी, एकादशी और अन्य प्रमुख धार्मिक अवसरों पर उनके सान्निध्य में विशेष आयोजन होते रहे। गोविंद देवजी मंदिर जयपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में महंत के निधन को मंदिर परिवार और उनके अनुयायियों के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

शाम को निकलेगी अंतिम यात्रा

खबरों की अविरल धारा

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, महंत अंजन कुमार गोस्वामी की अंतिम यात्रा रविवार शाम 4:30 बजे जयपुर के सुभाष चौक क्षेत्र स्थित पानों के दरीबे में उनकी पुश्तैनी हवेली से निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा जलमहल के सामने स्थित समाज बाड़ी पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। महंत अंजन कुमार गोस्वामी का देवलोकगमन जयपुर के धार्मिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

उनके निधन की खबर से श्रद्धालुओं और धार्मिक जगत से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। भक्त अपने आराध्य की सेवा में समर्पित रहे महंत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

जन्माष्टमी पर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर की ai कैमरों से निगरानी