मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / आस्था /

बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच केदारना...

बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान

करीब आधे घंटे कतार में खड़े रहने के बाद किए बाबा केदार के दर्शन

केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान

केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान

अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं। खराब मौसम और कड़ाके की ठंड के बीच हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचीं सारा ने आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया।

आम श्रद्धालुओं के बीच नजर आईं सारा

जानकारी के मुताबिक, सारा अली खान करीब आधे घंटे तक कतार में खड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। धाम में उनकी मौजूदगी के बावजूद कई श्रद्धालु उन्हें पहचान नहीं पाए। ठंड से बचाने के लिए कुछ महिलाओं ने उन्हें शॉल देने की पेशकश भी की।

खबरों की अविरल धारा

भुकुंट भैरव के दरबार में भी पहुंचीं

बाबा केदार के दर्शन के बाद सारा अली खान ने बाबा भुकुंट भैरव के मंदिर में भी शीश नवाया। बर्फबारी, मुश्किल मौसम और श्रद्धालुओं के बीच सादगी से दर्शन करने की उनकी यह यात्रा चर्चा में है।

यह भी पढ़ें