मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / आस्था /

कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का...

कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का आगाज

नवरात्र के पहले दिन झंडारोहण के साथ शुरुआत

मेला दशहरा नाम लिखी पटि्टयों के गुब्बारे छोडे़ गए

मेला दशहरा नाम लिखी पटि्टयों के गुब्बारे छोडे़ गए

कोटा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले की शुरुआत हुई। उद्घाटन अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई और ‘दशहरा मेला’ लिखी पट्टियों वाले गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

कार्यक्रम में मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, विधायक कल्पना देवी और अधिकारियों ने झंडारोहण कर मेले के शुभारंभ की घोषणा की। इससे पहले आशापुरा माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस दौरान विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनुसुईया गोस्वामी और डिप्टी मेयर विवेक राजवंशी मौजूद रहे। सभी ने माता से मेले के सफल आयोजन की प्रार्थना की। कोटा का दशहरा मेला राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान रखता है। हर साल यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को सामने लाता है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें