मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / आस्था /

महिला प्रोफेसर ने यूनिवर्सिर्टी की 1.80...

महिला प्रोफेसर ने यूनिवर्सिर्टी की 1.80 लाख की नौकरी छोड़कर पकड़ी सनातन की राह

जयपुर में भांकरोटा के पास भंमोरिया में पीतांबरा माई पीठ की महिला गादीपति मंदिर बचाने के लिए लड़ रही दुनिया से जंग

अपनी पीड़ा व्यक्त करती पीतांबरा माई गादीपति गरिष्मा परिहार

अपनी पीड़ा व्यक्त करती पीतांबरा माई गादीपति गरिष्मा परिहार

जयपुर में एक नामनीच यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर, जिसे 1.80 लाख रुपए वेतन मिलता था। एक दिन यूनिवर्सिटी के पास एक पुराने मंदिर में गई तो उसका मन इश्वर में लग गया। इश्वरीय शक्ति ने उनका ऐसा ह्दय परिवर्तन किया कि यूनिवर्सिटी की नौकरी छोड़ मंदिर में पूजा-पाठ और ध्यान-योग में लीन हो गई। उनके दर्शन या छू लेने भर से लोगों के दुखों का अंत होने लगा तो मंदिर में भक्तों की लाइन लगने लगी। मंदिर काफी पुराना था, लोग आने लगे तो ख्याति दूर तक फैलने लगी। आसपास रहने वाले कुछ आपराधिक प्रवृति के लोगों ने उनको परेशान करना शुरू कर दिया, अब नवरात्रि में मंदिर पर ताला लगा दिया। महिला प्रोफेसर गादीपति पुलिस थाने, डीसीपी ऑफिस और पुलिस कमिश्नर तक मंदिर का ताला खुलवाने के लिए चक्कर काट रही है, उनके साथ सनातन संगठनों से जुड़े कई दिग्गज भी जुड़ गए हैं, लेकिन पुलिस और तमाम संगठन मिलकर भी दबंगों पर लगाम लगाकर मंदिर का ताला नहीं खुल पा रहा है।

स्किल यूनिवर्सिटी में एचओडी की नौकरी छोडी

यूपी के झांसी की रहले वाली गरिष्मा परिहार ने बताया कि वे वेल एजुकेटेड हैं। आगरा यूनिवर्सिटी से पढ़ी लिखी हैं। 14 वर्ष के वर्किंग प्रोफेशनल अनुभव के दौरान जयपुर के स्किल डवलपमेंट यूनवर्सिटी में असिस्टेंट डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के पद पर थी। इसी दौरान उनका पीतांबरा माई मंदिर जाना हुआ और वहां देवीय शक्ति के प्रभावित होकर उन्होंने आस्था की राह चुकी है, सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं।

झांई गांव में स्थित पीतांबराम माई पीठ पर विवाद

मामला जयपुर के सेज थाना इलाके में भंमोरिया के पास झांई गांव में स्थित पीतांबराम माई पीठ से जुड़ा हैं। यहां की महिला गादीपती प्रो.गरिष्मा परिहार ने बताया कि मंदिर में पूजा के विवाद मामले की एफआईआर सेज पुलिस थाना जयपुर पश्चिम में दर्ज हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, एफआईआर संख्या 0127/2026 दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को दर्ज की गई है। मामला भंभोरिया क्षेत्र का बताया गया है। एफआईआर में ताराचंद सैनी का नाम आरोपी के रूप में दर्ज है।

पूजा पाठ यज्ञ हवन में विघ्न

खबरों की अविरल धारा

शिकायत के अनुसार गरिष्मा परिहार 12 अक्टूबर को पीतांबरा माई मंदिर में पूजा करने गई थीं। इस दौरान मंदिर में पहुंची तो कुछ लोगों ने उनके साथ विवादकर लिया। शिकायत में अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, धमकी देने और मारपीट करने के प्रयास और पूजा पाठ यज्ञ हवन में विघ्न डाला। परिवादिया ने घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई है।

दबंगों ने किया दुर्व्यवहार

गादीपति गरिष्मा परिहार का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकाया। परिवादिया ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 79, 324(4), 352 तथा 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। एफआईआर में दर्ज तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें