Friday, 18 September 2026

Home / Astha /

suspect-caught-after...

श्री जगन्नाथ मंदिर में फर्जी आर्मी अफसर बनकर घुसा संदिग्ध, पकड़ा गया

वर्दी पर शक होने पर सुरक्षा टीम ने पकड़ा, राजस्थान निवासी है संदिग्ध

News Image

श्री जगन्नाथ मंदिर

ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में रविवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को सेना की वर्दी में पकड़ा गया। वह खुद को आर्मी अधिकारी बताकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों को उसके पहनावे और वर्दी के तरीके पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजस्थान निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में वह सेना का अधिकारी नहीं पाया गया। फिलहाल सिंहद्वार थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

श्रीमंदिर देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है और सुरक्षा एजेंसियां इसे संवेदनशील क्षेत्र मानती हैं। ऐसे में फर्जी सैन्य अधिकारी के मंदिर परिसर तक पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।

खबरों की अविरल धारा

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह व्यक्ति मंदिर में किस उद्देश्य से आया था और उसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद मंदिर में और सख्त सुरक्षा जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें
×