जयपुर के आमेर शिला माता मंदिर में नवरात्र की घट स्थापना, उमड़े श्रद्धालु
नौ दिन तक 10 महाविद्याओं और 9 दुर्गाओं की होगी आराधना
शिला माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान
शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। जयपुर के प्राचीन आमेर शिला माता मंदिर में रविवार सुबह 11:55 बजे अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गई। पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर के पुजारी बनवारी लाल शर्मा के अनुसार, नवरात्र के दौरान विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। प्रतिदिन 10 महाविद्याओं और 9 दुर्गाओं की आराधना की जाएगी। पहले दिन मां शैलपुत्री और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी।
दूसरे नवरात्र से अंतिम दिन तक दर्शन सुबह 6 से दोपहर 12:30 बजे और शाम 4 से रात 8:30 बजे तक होंगे। दोपहर 12:30 से शाम 4 बजे तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे।
मंदिर में 16 अक्टूबर को छठ का मेला, 18 अक्टूबर को रात 10 बजे निशा पूजन और 19 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे पूर्णाहुति होगी। नवरात्र उत्थापना 21 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे की जाएगी।
यह भी पढ़ें