Wednesday, 16 September 2026

Home / State /

a-20-foot-deep-well-...

सहारनपुर में मस्जिद के मलबे के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

जांच के लिए ASI की टीम को बुलाया

News Image

सहारनपुर में मस्जिद के मलबे के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद मलबे के नीचे एक कुआं मिलने से मामला चर्चा में आ गया है। प्रशासन के अनुसार कुआं करीब 20 फीट गहरा और डेढ़ मीटर चौड़ा है। यह पत्थर की स्लैब से ढका हुआ था। प्रशासन ने कटर की मदद से स्लैब हटाई, जिसके बाद कुआं सामने आया। फिलहाल पुलिस ने इसे लोहे की चादर से ढक दिया है, ताकि मलबा अंदर न गिरे।

कुएं की उम्र और इतिहास का पता लगाने के लिए प्रशासन ने ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की टीम को बुलाया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

मस्जिद की शिकायत करने वाले विकास त्यागी ने दावा किया कि यहां पहले मंदिर रहा होगा और उसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि लड़ाई सदन, कोर्ट और सड़क पर लड़ी जाएगी। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने X पर अखिलेश यादव पर तंज कसा।

खबरों की अविरल धारा

अपील का अवसर नहीं देने का आरोप

शनिवार को करीब 16 घंटे बुलडोजर चलाकर मस्जिद गिराई गई थी। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई, जबकि मस्जिद पक्ष ने हाईकोर्ट में अपील का अवसर नहीं देने का आरोप लगाया है। वकील बाबर वसीम ने कहा कि वे कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

यह भी पढ़ें
×