Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

Two-youths-have-been...

मां की गाली ऐसी चुभी, कि चाकू घोंपकर हत्या कर दी

जयपुर के भट्‌टा बस्ती थाना इलाके में 16 वर्षीय आदिल की हत्या के पीछे गंदी गाली देना प्रमुख वजह सामने आया, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

News Image

पुलिस गिरफ्त में आ गए हत्या के दो आरोपी

जयपुर के भट्‌टा बस्ती इलाके में रविवार रात दो लड़कों ने एक नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। नाबालिग युवक की हत्या करने वाले दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर तंत्र के सटीक समन्वय से सनसनीखेज वारदात सुलझा ली। घटना के तुरंत बाद विशेष टीम का गठन कर लगातार दबिश देकर आरोपियों को दबोचा फरार होने की फिराक में घूम रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम

डीसीपी जयपुर (नार्थ) करन शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को 2026 को हनीफ पुत्र बाबू खां निवासी शास्त्रीनगर, जयपुर ने पुलिस थाना भट्टाबस्ती पर रिपोर्ट दी थी। उनके 16 वर्षीय भांजे आदिल को 22 फरवरी 2026 की रात्रि में अरबाज उर्फ भाटी एवं उसके साथी द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर तत्काल अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बजरंग सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय के सुपरविजन एवं सुरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर के निर्देशन में दीपक त्यागी SHO थानाधिकारी भट्टाबस्ती तथा हिम्मत सिंह SHO थानाधिकारी विद्याधर नगर के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई। टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी डाटा का विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

24 घंटे के भीतर वारदात का सफल खुलासा

लगातार प्रयासों एवं प्रभावी रणनीति के फलस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी अरबाज भाटी पुत्र रईश एवं समीर कुरैशी पुत्र हाजी इलियास को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जयपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


गिरफ्तारशुदा मुल्जिम

  1. अरबाज भाटी पुत्र रईश जाति मुसलमान आयु 20 साल निवासी सर्वे नं. 1114 विजय नगर कच्ची बस्ती भट्टाबस्ती जयपुर
  2. समीर कुरैशी पुत्र हाजी इलियास जाति मुसलमान आयु 19 साल निवासी सर्वे नं. 1315 विजय नगर कच्ची बस्ती भट्टाबस्ती जयपुर
यह भी पढ़ें
×