Thursday, 16 April 2026

Home / State /

5-ias-officer-transf...

सिद्धार्थ महाजन को लगाया जयपुर विकास आयुक्त, आनंदी को हटाया

प्रतिनियुक्ति से लौटे सिद्धार्थ महाजन रह चुके हैं पहले जयपुर कलेक्टर, जयपुर शहर को लेकर जबरदस्त नॉलेज है सिद्धार्थ की

News Image

राजस्थान सरकार ने 5 IAS के तबादले किए

जयपुर।

राजस्थान सरकार ने बुधवार शाम 5 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2003 बैच के IAS सिद्धार्थ महाजन को जयपुर विकास आयुक्त (JDC) लगा दिया। आनंदी को जेडीए से हटाकर सहकारिता में लगा दिया है। हालांकि आनंदी का कार्यकाल भी शानदार रहा, लेकिन सिद्धार्थ महाजन को एडजस्ट करने के लिए उनको जेडीए से हटा दिया गया। इसके अलावा डॉ. मंजू राजपाल से सहकारिता की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उनके पास कृषि पशुपालन, पंचायतीराज ( कृषि) और बीज निगम की जिम्मेदारी बनी होगी।

खबरों की अविरल धारा

कार्मिक विभाग का आदेश

  1.  मंजू राजपाल से प्रमुख शासन सचिव एवं पंजीयक, सहकारिता विभाग की जिम्मा हटा दिया गया है। उनके पास अब शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं अध्यक्ष, राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड, जयपुर का चार्ज होगा।
  2. सिद्धार्थ महाजन को आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर लगाया गया है। वो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।
  3. आनन्दी को JDC से हटाकर शासन सचिव एवं पंजीयक, सहकारिता विभाग, राजस्थान, जयपुर का जिम्मा दिया है।
  4. बाबूलाल गोयल को सचिव, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर लगाया है। 
  5. राकेश शर्मा को आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान, जयपुर के पद पर लगाया है। वे JDA में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर थे।
यह भी पढ़ें

कई ias अफसर ढंग से नहीं कर रहे थे नौकरी, सरकार ने बदल दी जिम्मेदारी

×