मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / राज्य /

जयपुर में जियो बीपी का पेट्रोल ₹5 और डीज...

जयपुर में जियो बीपी का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

नायरा एनर्जी के बाद दूसरी निजी कंपनी ने बढ़ाए दाम

जियो बीपी का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

जियो बीपी का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा

नायरा एनर्जी के बाद अब निजी ईंधन कंपनी जियो बीपी ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं। नई कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

पेट्रोल एसोसिएशन के अनुसार, जयपुर में जियो बीपी के पेट्रोल पंपों पर अब पेट्रोल 112.65 रुपए से बढ़कर 117.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत 97.78 रुपए से बढ़कर 100.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। राजस्थान में कंपनी के 200 से अधिक पेट्रोल पंप हैं।

इससे पहले 3 अक्टूबर को नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल में 5 रुपए और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब जियो बीपी  के दाम बढ़ने से इन पंपों पर ईंधन भरवाने वाले वाहन चालकों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

खबरों की अविरल धारा

कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन खर्च पर पड़ सकता है। त्योहारों के दौरान बढ़ती आवाजाही के बीच ईंधन महंगा होने से लोगों का बजट भी प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें