मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

जयपुर में 41.70 लाख की लूट, गर्लफ्रेंड स...

जयपुर में 41.70 लाख की लूट, गर्लफ्रेंड से कराई थी रेकी; तीनों कैब ड्राइवर फरार

लूट के मामले में युवती गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आई वारदात की प्लानिंग

जयपुर में 41.70 लाख की लूट

जयपुर में 41.70 लाख की लूट

रामनगरिया थाना क्षेत्र में बैंक कर्मचारियों से 41.70 लाख रुपए लूटने के मामले में फरार तीन बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस ने लूट की रकम में से 26.80 लाख रुपए बरामद कर एक युवती को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि बदमाशों ने वारदात से पहले अपनी महिला साथी से एटीएम बूथ की रेकी करवाई थी।

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा के अनुसार गिरफ्तार अंशु कुमारी जाटव (22) भरतपुर के नदबई की रहने वाली है और जयपुर में डी-मार्ट में काम करती है। पुलिस के मुताबिक उसका बॉयफ्रेंड मस्तराम मीणा और उसके दो साथी पुष्पेंद्र मीणा उर्फ पुस्सी व सुमित जंगम फरार हैं। तीनों जयपुर में ओला-उबर के लिए अपनी कारें टैक्सी के रूप में चलाते थे।

खबरों की अविरल धारा

पुलिस जांच के अनुसार कर्ज और पैसों की जरूरत के चलते तीनों ने लूट की योजना बनाई। बैंक में काम करने वाले एक परिचित से अक्षयपात्र चौराहे के ATM बूथ में लगी कैश डिपॉजिट मशीन की जानकारी ली गई। इसके बाद मस्तराम ने अंशु को दो-तीन बार रेकी के लिए भेजा। गणेश चतुर्थी की सुबह बैंक खुलने पर अंशु ने बूथ में कैश जमा करते बैंक कर्मचारियों को देखा और फोन कर अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें