Sunday, 2 August 2026

Home / State /

vikram-rathod-appoin...

विक्रम राठौड़ डॉ.भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के सलाहकार मनोनीत

विश्वविद्यालय ने जारी किए आदेश

News Image

स्वैच्छिक परामर्शीय सेवाएं देंगे

राजस्थान के डॉ.भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.निष्ठा जयसवाल ने राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को विश्वविद्यालय का सलाहकार (जनसंपर्क) मनोनीत कियाराठौड़ जनसंपर्क सलाहकार के रुप में विधि शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार, विश्वविद्यालय की हितकारी नीतियों-उपलब्धियों, नवाचारों और शैक्षणिक गतिविधियों को विश्वविद्यालय के हितधारकों और आमजन के मध्य प्रभावी प्रचार -प्रसार के साथ-साथ जनसंपर्क रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने में परामर्श प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सलाहकार विक्रम राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरुप विश्वविद्यालय के सशक्तिकरण और मूल्यों में वृद्धि के कल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार आवश्यक है। इससे हितधारको और जनसंपर्क समुदाय में सकारात्मक संबंधो को गति मिलेगी। उल्लेखनीय है, विक्रम राठौड़ सलाहकार-जनसंपर्क के रूप में विश्वविद्यालय के मीडिया समन्वय, प्रबंधन, विश्वविद्यालय की जनकल्याणकारी नीतियों- उदेश्यों,अकादमिक-प्रशासनिक नीतियों,विभिन्न कार्ययोजनाओं,अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं इनसे जुड़े विषयों पर विश्वविद्यालय को परामर्श और अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। 

कई वर्षों से जनसंपर्क सलाहकार, विश्वविद्यालय मामलों के विशेषज्ञ, लोक साहित्य और लोक प्रशासन क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले विक्रम राठौड़ उच्च शिक्षा एवं जनसंपर्क विशेषज्ञ होने के साथ लेखक, साहित्यकार और स्वतंत्र उच्च शिक्षा समीक्षक-विश्लेषक और विख्यात स्वतंत्र सलाहकार भी है।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×