Wednesday, 16 September 2026

Home / Duniya /

trump-claims-consens...

ट्रम्प का दावा: गाजा में हमास-इजराइल समझौते पर बनी सहमति

हथियार छोड़ने की प्रक्रिया चरणबद्ध होगी

News Image

गाजा में संभावित युद्धविराम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि गाजा में हमास और इजराइल डिफेंस फोर्स  के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर सहमति बनी है। उनके अनुसार, हमास और अन्य हथियारबंद संगठनों ने चरणबद्ध तरीके से हथियार छोड़ने पर सहमति जताई है, जिसके बाद इजराइली सेना भी गाजा से पीछे हटेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, समझौता कई चरणों में लागू किया जाएगा। हथियार सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ-साथ गाजा से सेना की वापसी होगी। इसके बाद क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल और नई फिलिस्तीनी पुलिस को सौंपी जाएगी।

खबरों की अविरल धारा

बताया गया है कि हमास की सहमति के बाद अब 14 दिनों की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें समझौते के विभिन्न चरणों को लागू करने की समय-सीमा तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें
×