पूर्व मॉडल का ट्रम्प पर रेप का आरोप, अमेरिकी रिपोर्ट में 1993 की घटना का जिक्र
बीट्रिस क्यूल का दावा- न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में हुई थी घटना
पूर्व मॉडल और मिस स्विट्जरलैंड रह चुकीं बीट्रिस क्यूल
पूर्व मॉडल और मिस स्विट्जरलैंड रह चुकीं बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 1993 में रेप का आरोप लगाया है। अमेरिकी संसद के डेमोक्रेटिक सदस्यों की ओर से जारी नई रिपोर्ट में उनके बयान का जिक्र किया गया है।
क्यूल के मुताबिक, न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में ट्रम्प ने उनके साथ जबरदस्ती की। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद उनके शरीर पर चोट के निशान थे। क्यूल ने 2024 में आरोप लगाया था। क्यूल के अनुसार, वह 1993 में अमेरिकन ड्रीम पेजेंट में हिस्सा लेने अमेरिका आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद ट्रम्प ने चुप रहने को कहा और वीजा व न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिले में मदद का वादा किया। रिपोर्ट में चार अन्य महिलाओं के आरोपों का भी उल्लेख है।
