व्हाइट हाउस पहुंचे शी जिनपिंग, ट्रंप से बातचीत में AI समेत कई मुद्दों पर चर्चा
चीन-अमेरिका संबंधों में टकराव से बचने की अपील
व्हाइट हाउस पहुंचे शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बातचीत शुरू हुई। दोनों नेताओं के बीच चर्चा में व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ईरान और ताइवान समेत कई अहम मुद्दे शामिल हैं। AI को लेकर बातचीत में इसके इस्तेमाल और सुरक्षा से जुड़े सवाल प्रमुख हैं। बैठक से पहले शी जिनपिंग ने अमेरिका और चीन के बीच मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और टकराव से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को संवाद बढ़ाकर साझा हितों पर काम करना चाहिए। ट्रंप ने भी शी के साथ अपने संबंधों को सकारात्मक बताया। दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद शाम को शी के सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित किया जाएगा।
मीडिया कवरेज भी चर्चा में
इस मुलाकात की मीडिया कवरेज भी चर्चा में रही। सीएनएन , एम एस नाउ और पॉलीटिको के पत्रकारों की व्हाइट हाउस पहुंच पर रोक के बाद कई अमेरिकी टीवी नेटवर्क ने व्हाइट हाउस पूल कवरेज से दूरी बनाई थी।
यह भी पढ़ें