फ्लाईदुबई में यात्रा कर रहे दो पायलट ने संभाला था विमान, उनको भी मिल रही तारीफ
सऊदी अरब के तबुक में उतारा विमान
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट के हमले के बाद विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा। हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छार ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद विमान में मौजूद दो अन्य पायलट कॉकपिट तक पहुंचे और विमान का नियंत्रण संभाला। न्यूज एजेंसीज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों पायलट फ्लाईदुबई के क्रू सदस्य थे और यात्री के तौर पर विमान में मौजूद थे।
विमान का नियंत्रण संभालने के बाद भी यात्रियों को कुछ समय तक पायलटों की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली। करीब 45 मिनट तक स्थिति स्पष्ट नहीं होने से कई यात्री घबरा गए। उन्हें यह पता नहीं था कि कॉकपिट में कौन है और विमान को किस दिशा में ले जाया जा रहा है। कुछ यात्रियों को आशंका हुई कि कहीं विमान का अपहरण कर उसे ईरान की ओर न ले जाया जाए।
बाद में बताया स्थिति नियंत्रण में है
बाद में पायलटों ने यात्रियों को बताया कि विमान को सऊदी अरब के तबुक में उतारा जाएगा और स्थिति नियंत्रण में है। इसके बाद यात्रियों को राहत मिली। फ्लाईदुबई ने दोनों पायलटों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। एयरलाइन ने इतना बताया है कि वे क्रू सदस्य थे और उस समय विमान में यात्रा कर रहे थे। विमान को बाद में तबुक में सुरक्षित उतारा गया।
आप पूरी दुनिया के हीरो
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से करीब 6 मिनट फोन पर बात की। उन्होंने कहा- आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं। आप पूरी दुनिया के हीरो हैं।
