50-magnitude-earthqu...
खुजेस्तान प्रांत में झटकों के बाद राहत एजेंसियां सक्रिय
ईरान के खुजेस्तान प्रांत में भूकंप
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में रविवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटकों के बाद प्रांतीय प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी करते हुए राहत और बचाव एजेंसियों को तुरंत सक्रिय कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 12 किलोमीटर की गहराई में था और प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी बीच क्षेत्र में तनाव भी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने लगातार आठवीं रात ईरान पर हवाई हमले किए हैं। उनके मुताबिक, यह कार्रवाई जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत के जवाब में की गई है।