कैप्टन स्मित को इजराइली स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने का निमंत्रण
नेतन्याहू ने कहा स्मित भारत-इजराइल ही नहीं, पूरी दुनिया के हीरो
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिया न्यौता
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अगले इजराइली स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने और समारोह में मशाल जलाने का निमंत्रण भी दिया। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से फोन पर करीब छह मिनट बातचीत की। इसके बाद नेतन्याहू ने स्मित को भारत, इजराइल और पूरी दुनिया का हीरो बताया।
बातचीत में नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हुई घटना के बारे में पूछा। स्मित ने बताया कि हमले से कुछ देर पहले ओमानी को-पायलट ने नमाज पढ़ने की बात कही थी। इसके कुछ मिनट बाद उसने अचानक उन पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद फ्लाइट क्रू और यात्रियों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला। दो अन्य पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला।
घटना के दौरान विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया था। इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक डायवर्ट किया गया, जहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 174 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।
यह भी पढ़ें