मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / दुनिया /

आयरलैंड के ऊपर 28 हजार फीट नीचे आई ब्रिट...

आयरलैंड के ऊपर 28 हजार फीट नीचे आई ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट

7700 कोड के बाद लंदन लौटा विमान

तस्वीर ब्रिटिश एयरवेज विमान

तस्वीर ब्रिटिश एयरवेज विमान

ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से शिकागो जा रही फ्लाइट BA295 सोमवार को आयरलैंड के ऊपर अचानक इमरजेंसी की स्थिति में आ गई। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक विमान कुछ ही मिनटों में करीब 28 हजार फीट नीचे आया और लगभग 9 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। इस दौरान विमान के क्रू ने 7700 इमरजेंसी कोड एक्टिव किया।

BA295 को लंदन हीथ्रो से शिकागो के लिए रवाना होना था, लेकिन आपात स्थिति के बाद विमान ने अपना रुख बदल दिया। इसके बाद इसे शिकागो ले जाने के बजाय वापस लंदन की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट-ट्रैकिंग रिपोर्ट में विमान के हीथ्रो की तरफ लौटने की जानकारी सामने आई है।

खबरों की अविरल धारा

विमान की ऊंचाई में इतनी तेज गिरावट के कारणों की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार विमान ने करीब 37 हजार फीट की ऊंचाई से उतरकर 9 हजार फीट पर उड़ान जारी रखी।

यह भी पढ़ें