UNGA में इस बार नहीं जाएंगी जॉर्जिया मेलोनी, 15 साल बाद टूटी परंपरा
ट्रंप से भी नहीं होगी आमने-सामने मुलाकात
जॉर्जिया मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की हाई लेवल बैठक में शामिल नहीं होंगी। मेलोनी ने व्यस्त कार्यक्रम और घरेलू मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को इसकी वजह बताया है। उनकी जगह विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी न्यूयॉर्क में 81वीं UNGA में इटली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मेलोनी की गैरमौजूदगी करीब 15 साल बाद ऐसा मौका है, जब इटली के प्रधानमंत्री वार्षिक UNGA हाई लेवल बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी अनुपस्थिति के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संभावित आमने-सामने मुलाकात भी नहीं होगी।
मुझे इसके लिए गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं
मेलोनी और ट्रंप के बीच हाल के महीनों में कुछ मुद्दों पर सार्वजनिक मतभेद सामने आए हैं। जून में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने मेलोनी को लेकर फोटो खिंचवाने संबंधी टिप्पणी की थी, ट्रम्प ने कहा था कि मेलोनी उनके साथ फोटो के लिए बेताब थीं। इस पर मेलोनी ने जवाब दिया था, ‘मुझे इसके लिए गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं हैं।’ ईरान के मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के रुख में अंतर रहा है। हालांकि, इटली और अमेरिका के बीच सुरक्षा सहयोग जारी है। इटली NATO का सदस्य है और वहां अमेरिकी सैन्य मौजूदगी भी है। ताजानी ने UNGA में कहा है कि मेलोनी की अनुपस्थिति का अर्थ यह नहीं है कि इटली संयुक्त राष्ट्र को कम महत्व देता है।
यह भी पढ़ें