मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / दुनिया /

दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट में हाईजैक...

दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट में हाईजैक की कोशिश

दावा-भारतीय पायलट ने विमान क्रैश होने से बचाया

घायल पायलट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने

घायल पायलट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने

दुबई की एक फ्लाइट में बुधवार सुबह हाईजैक की कोशिश की घटना सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी नागरिक को-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का प्रयास किया। भारतीय पायलट समेत अन्य लोगों ने उसे रोककर विमान को सुरक्षित रखा।

घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया गया कि विमान कुछ ही समय में 34 हजार फीट से गिरकर करीब 16,600 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। पहले विमान से 7700 इमरजेंसी कोड और कुछ सेकंड बाद 7500 हाईजैक अलर्ट भेजा गया।

खबरों की अविरल धारा

इसके बाद इजराइल ने फाइटर जेट्स रवाना किए और उनकी निगरानी में विमान का मार्ग बदला गया। फ्लाइट को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 150 इजराइली नागरिक बताए गए। इजराइली मीडिया के अनुसार, कॉकपिट में विवाद के दौरान विमान को जमीन की ओर मोड़ने की कोशिश की गई। आगे बैठे कुछ यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को बाहर निकाला। विमान में मौजूद सादे कपड़ों वाले एक अन्य पायलट ने बाद में नियंत्रण संभाला। विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें