Wednesday, 16 September 2026

Home / Astha /

today-is-hartalika-t...

हरतालिका तीज पर अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

माता पार्वती ने शिव को पाने के लिए की थी कठोर तपस्या

News Image

हरतालिका तीज

सौभाग्य और समृद्धि का त्योहार हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र, सुखी दाम्पत्य जीवन और सुख-समृद्धि की कामना से निराहार और निर्जला व्रत रखा।  हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन से जुड़ा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर पाने की इच्छा से यह व्रत करती हैं।

आज 14 सितंबर को हरतालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। इस व्रत में अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता। महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं और शाम को विधि-विधान से पूजन कर व्रत कथा सुनी।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी तपस्या और उनके संकल्प से जुड़ा हरतालिका तीज का व्रत माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विधि-विधान से करने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

खबरों की अविरल धारा

धार्मिक मान्यताओं में इस व्रत की कथा का विशेष महत्व बताया गया है।


यह भी पढ़ें
×