vidyut-jammwal-visit...
महाकालेश्वर मंदिर थीम पर सजा लालबागचा राजा पंडाल
लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे विद्युत जामवाल
गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर मुंबई में भक्ति और उत्सव का माहौल है। सोमवार, 14 सितंबर को बड़ी संख्या में श्रद्धालु लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल ने भी बप्पा के दर्शन किए। विद्युत सफेद पारंपरिक परिधान में पंडाल पहुंचे और पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा की आरती की। इस दौरान उन्होंने डमरू बजाया और शंख भी फूंका। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विद्युत पूरी तरह भक्ति के रंग में नजर आ रहे हैं। उनका यह अंदाज वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना।
लालबागचा राजा मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडालों में शामिल है। 2026 में लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अपना 93वां वर्ष मना रहा है।
इस बार पंडाल की सजावट भी खास है। इसे महाकालेश्वर मंदिर से प्रेरित महादेव थीम पर तैयार किया गया है। गणेश प्रतिमा के आसपास मंदिर जैसा सेटअप बनाया गया है और एक विशाल त्रिशूल भी लगाया गया है।
यह भी पढ़ें