tilak-varma-challeng...
वायरल वीडियो में दिखी दोनों की मजेदार बातचीत
वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा मजाकिया अंदाज में आमने-सामने
दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच मैदान पर हुई मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तिलक बल्लेबाजी कर रहे सूर्यवंशी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘क्या रे वाइस कैप्टन! तू अभी बहुत छोटा है।’
तिलक ने सूर्यवंशी को चुनौती देते हुए कहा कि वह इस मैच में रन नहीं बना पाएंगे, क्योंकि सामने वाली टीम के कप्तान वही हैं। जवाब में वैभव ने भी आत्मविश्वास दिखाते हुए कहा कि तिलक जिस गेंदबाज को लाना चाहते हैं, ले आएं, वह अगले ही ओवर में उसे मारेंगे। यह बातचीत 12वें ओवर से पहले की बताई जा रही है।
वैभव ने पारी में 37 गेंदों पर 44 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। सातवें ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ उन्होंने दो चौके और एक छक्का जड़ा। इसके बाद तिलक ने इनफील्ड के ऊपर से शॉट रोकने के लिए पांच बाउंड्री राइडर लगाए। ओवर में 14 रन आने के बाद सिराज को गेंदबाजी से हटा दिया गया।
वैभव ने अभिमन्यू ईश्वरन के साथ 100 रन की साझेदारी की। उन्हें सीवी मिलिंद ने कैच आउट किया। सेमीफाइनल में भी उन्होंने 92 और 40 रन की पारियां खेली थीं।
यह भी पढ़ें