bcci-secretarys-blun...
लगातार अच्छा खेल रहे हैं रोहित
रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें
रोहित शर्मा के क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने विराम लगाने की कोशिश की है। गुरुवार को BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रोहित लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आखिरी मैच में शतक भी लगा चुके हैं। ऐसे में उनके रिटायरमेंट की अफवाहों को हवा देने का कोई सवाल नहीं है।
रोहित ने 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। इससे पहले वह 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट और 29 जून 2024 को टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वनडे में उनके भविष्य को लेकर हालांकि लगातार चर्चा होती रही है।
सैकिया ने बताया कि रिव्यू मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर और VVS लक्ष्मण शामिल हुए। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर बैठक में मौजूद नहीं थे। सैकिया के मुताबिक, अगरकर शहर से बाहर थे और ऐसी जगह पर थे, जहां से ऑनलाइन भी बैठक में शामिल होना संभव नहीं था।
उन्होंने कहा कि सिलेक्शन कमेटी को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। टीम का फोकस इंग्लैंड, आयरलैंड और श्रीलंका सीरीज के प्रदर्शन और नतीजों पर रहा। उधर, रोहित जल्द ही टीवी की दुनिया में भी कदम रखने वाले हैं। वह ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ गेम शो को होस्ट करेंगे, जिसका प्रीमियर 19 सितंबर को सोनी टीवी और सोनी लिव पर होगा।
यह भी पढ़ें